सकारात्मक विचारों का प्रवाह |
||||
![]() |
प्रवाह का तात्पर्य है बहाव!ये बहाव सकारात्मक विचारों का है, जिसमे जोश भी है और जज्बा भी, लक्ष्य भ है और वहा तक पहुचने की राह भी ! सकारात्मकता से पगे संस्कारों की सात्विकता को शब्दों में ढालकर पत्रकारिता के नए आयाम का नाम है ”प्रवाह टुडे“ ! यह एक ऐसी संजीदा शुरुवात है, जिसमें सच्चाई और ईमानदारी का दामन थामकर रखने की शपथ है और पत्रकारिता में नई उँचाईयों को पाने की जिद है । ”प्रवाह टुडे“ समस्याओं और बदलावों को सामने लाने का कार्य नहीं करेगा, उन्हें हल करने का प्रयास भी करेगा । सामाजिक परिवर्तन के प्रवाह का वाहक बनेगा ”प्रवाह टुडे“ और शहर की प्रगति और गाँवों के विकास की नई इबारत लिखेगा । यह मासिक पत्रिका एक ऐसी पहल है जिसमें किसानों के दर्द और शहरी लोगों की समस्याओं का मर्ज मिलेगा । आधुनिक तकनिक और विज्ञान की तेज होती चाल का साक्षी बनेगा ”प्रवाह टुडे“ और अपने पाठकों को केवल समाचार नहीं, विचार भी देगा । हम शब्दों को अपनेपन का साथ देगें हिम्मत और मेहनत के बल पर उसे सँवारेंगे और पाठकों की अपेक्षाओं को समझकर उनकी पसंद के अनुरुप अपने सफर को तय करेंगे । इस सफर में पाठक सर्वोपरी है और ”प्रवाह टुडे“ में समाज के सभी तबकों को समान रुप से प्रतिनिधित्व मिलेगा । बिजनेस के उतार-चढ़ाव और आम व्यक्ति के दर्द को एक ही नजर से देखा जाएगा । आडंबर और दिखावे से दूर शुद्ध रुप से पत्रकारिता के मापदंडो को ध्यान में रखते हुए शुद्ध सात्विक विचारों से पगे आलेखों के माध्यमों से हम सामाजिक बदलाव की पहल करेंगे । युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का अनूठा मेल ”प्रवाह टुडे“ की खबरों में देखने को मिलेगा । सच को सच्चाई और ईमानदारी से सामने लाने का प्रयास होगा और झूठ को बेपर्दा करने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं होगा । शासन प्रशासन और राजनीतिक खबरों में पक्ष विपक्ष हमारे शब्दकोश में ही नहीं है ।बल्कि हम जो जैसा है और जिस प्रकार की खबर घटित हुई है उसे जस का तस प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे । खबरों का विश्लेषण और खबर की जड़ तक जाने का माद्दा हम रखते है यही कारण है कि ”प्रवाह टुडे“ को पाठक इतना पसंद करते है । पत्रकारिता की शुचिता और पवित्रता को कायम रखते हुए ”प्रवाह टुडे“ एक ऐसा प्रयास है जिसमें देश के विकास में योगदान देने की शुद्ध भावना निहित है । अपनी मंजिल खुद गढेंगे --- सच्चई और इमानदारी के साथ । |
|||
![]() |